Nainital: दिल्ली में चैन स्नैचिंग कर रामनगर में छिपा था बदमाश, सत्यापन अभियान में दबोचा

खबर शेयर करें

रामनगर (नैनीताल)। नैनीताल पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” और सत्यापन अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली में चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर रामनगर में छिपे एक वांछित बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट और चैन स्नैचिंग के 13 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपदभर में संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को रामनगर कोतवाली क्षेत्र के शिवनाथपुर पुरानी बस्ती मालधनचौड़ इलाके में पुलिस सत्यापन अभियान चला रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उरी सेक्टर में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर

इस दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखाई दिया। पूछताछ में उसने पहले अपना नाम शाबाज उर्फ सोनू पुत्र फुरकान निवासी पहाड़गंज दिल्ली बताया, लेकिन बाद में वह खुद को नजीमाबाद, उत्तर प्रदेश का निवासी बताने लगा। उसके जवाबों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।

गहन पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह मूल रूप से नजीमाबाद का रहने वाला है और दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में ड्राई क्लीन की दुकान चलाता है। उसने कुछ दिन पहले दिल्ली के सफदरजंग क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद से दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह रामनगर में छिपकर रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक यात्राओं के लिए उत्तराखंड को मिलेगी नई नियामक एजेंसी, तीर्थाटन परिषद का गठन जल्द

रामनगर पुलिस ने जब थाना सफदरजंग दिल्ली से संपर्क किया तो पता चला कि आरोपी शाबाज उर्फ सोनू के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में लूट और चैन स्नैचिंग के 13 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना सफदरजंग में दर्ज मुकदमा संख्या 124/2026, धारा 304 बीएनएस में भी वांछित चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  ‘लॉकडाउन’ की अफवाहों पर सरकार का बड़ा बयान, कहा– “सब कुछ सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं”

सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस रामनगर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया गया। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी को अपने साथ दिल्ली ले गई।

पूरी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में एसआई गणेश जोशी, कांस्टेबल नवीन पांडे, कांस्टेबल जसवीर और कांस्टेबल महबूब शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page