Uttarakhand: टिहरी में तेज बारिश से तबाही, दुकानों में घुसा मलबा और पानी

खबर शेयर करें

टिहरी। जनपद टिहरी में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश ने कई क्षेत्रों में परेशानी खड़ी कर दी। जौनपुर ब्लॉक के धनोल्टी तहसील अंतर्गत नौघर गांव और बिलोंदी पुल बाजार क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बरसाती पानी और मलबा दुकानों तथा घरों में घुस गया। इससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार बिलोंदी पुल बाजार में अचानक आए तेज पानी और मलबे ने स्थानीय निवासी कुलवीर सिंह नकचवाल की दुकान और कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दुकान में पानी भर गया और अंदर रखा सामान खराब हो गया। आसपास के अन्य दुकानदारों को भी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  खौफनाक वारदात: लूट के दौरान मां के सामने 26 वर्षीय बेटे की चाकू मारकर हत्या, 35 मिनट तक घर में मचा तांडव

तेज बारिश के कारण नगुण-भवान-देहरादून स्टेट हाईवे पर भी भारी मात्रा में मलबा और पानी जमा हो गया, जिससे सड़क काफी देर तक अवरुद्ध रही। हाईवे बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी जाम में फंस गए। बताया गया कि मंत्री भरत सिंह चौधरी उत्तरकाशी दौरे से देहरादून लौट रहे थे, तभी बिलोंदी पुल के पास सड़क पर मलबा आने से यातायात ठप हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, 8 साल से था फरार

बारिश के चलते जौनपुर क्षेत्र में अगलाड़ नदी का जलस्तर भी बढ़ गया, जिससे आसपास के इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक अब्बुज चौधरी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब तीन से चार बजे के बीच क्षेत्र में अचानक बहुत तेज बारिश हुई। बरसाती पानी मलबे के साथ बहकर दुकानों और मकानों में घुस गया।

यह भी पढ़ें 👉  नवजातों को सांस देने की तकनीक सिखाने हल्द्वानी में जुटे विशेषज्ञ, 2030 तक मृत्यु दर घटाने का लक्ष्य

उन्होंने बताया कि बिलोंदी के पास करीब 10 दुकानों में भी पानी और मलबा घुसने से नुकसान हुआ है। वहीं सड़क पर जमा मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई, जिसके बाद हाईवे को सुचारू कराया जा सका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बदलते मौसम और अचानक हो रही तेज बारिश से खतरा बढ़ता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से बरसाती नालों की सफाई और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page