Uttarakhand: 50 फीट गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत तीन की मौत, पांच घायल

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना कोतवाली ऊखीमठ क्षेत्र के तोड़ीधार-पैलिंग मोटर मार्ग पर हुई। कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में जा गिरी और एक पेड़ पर अटक गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार ने पीएनजी और सीएनजी पर वैट में की बड़ी कटौती

पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की संयुक्त टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और सभी घायलों को उपचार के लिए अगस्त्यमुनि स्थित चिकित्सालय भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  सुहागरात पर टूटा भरोसा...शादी के कुछ घंटों बाद बदली जिंदगी की कहानी, पति पहुंचा थाने

हादसे में महेन्द्र सिंह (68), अंजन सिंह (42) और संगीता देवी (32) की मौत हो गई। जबकि रेशमा देवी, दक्षित (5), सान्वी (3), विहान (8) और वैभव (10) घायल हो गए। सभी मृतक और घायल ऊखीमठ क्षेत्र के उथिंड गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायलों का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे गायक विशाल मिश्रा, बाबा नीब करौरी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद...Video

प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page