Uttarakhand: राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 60 प्रतिशत

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की तर्ज पर 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते की मौजूदा दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

सरकार के इस फैसले से राज्य के हजारों कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। माना जा रहा है कि इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और बढ़ती महंगाई के बीच कुछ राहत प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 27 मई 2025

विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों और आवासीय योजनाओं के लिए करीब 50 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की है। इनमें पुलिस विभाग, फायर सेवा और पार्किंग निर्माण से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लिटिल फ्लावर स्कूल में हस्त कला प्रदर्शनी आयोजित, छात्रों ने रचनात्मकता से प्रस्तुत किए अद्भुत मॉडल्स

सरकारी जानकारी के अनुसार जनपद चम्पावत के कोतवाली पंचेश्वर में टाइप-द्वितीय के छह आवासों और चाहरदीवारी निर्माण के लिए 3.13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं जनपद नैनीताल के फायर स्टेशन हल्द्वानी में टाइप-द्वितीय के 64, टाइप-तृतीय के आठ और टाइप-चतुर्थ के चार आवासों के निर्माण के लिए 36.64 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

इसके अलावा चम्पावत जनपद के थाना रीठासाहिब में टाइप-द्वितीय के छह और टाइप-तृतीय के एक आवास के निर्माण हेतु 3.47 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

अल्मोड़ा और ग्वालदम में बनेगी पार्किंग

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जिले के मौलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण के लिए 5.91 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। वहीं चमोली जनपद के थराली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्वालदम बाजार में वाहन पार्किंग निर्माण के लिए 61.57 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' के दो मॉड्यूल ध्वस्त, छह गिरफ्तार

सरकार का कहना है कि इन योजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और सरकारी विभागों के कर्मचारियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page