Uttarakhand: मौसम का यू-टर्न…48 घंटे में तेज बारिश, ओलावृष्टि और 40 किमी/घंटा की हवाओं का अलर्ट

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज अचानक बदलने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए अगले 24 से 48 घंटों के भीतर बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव का असर खासतौर पर पहाड़ी जिलों में ज्यादा देखने को मिलेगा, जहां तेज बारिश के साथ मौसम और भी ज्यादा सख्त हो सकता है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में मौसम का यह बदला हुआ रुख जनजीवन पर असर डाल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दर्दनाक हादसा...यूटिलिटी वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, महिला समेत तीन की मौत, पांच घायल

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से जहां एक ओर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, वहीं दूसरी ओर बारिश और ओलावृष्टि किसानों के लिए चिंता का कारण बन सकती है। खासकर फल और सब्जी की फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 27 मई तक मौसम रहेगा खराब

प्रदेश में बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने का खतरा भी बढ़ सकता है, ऐसे में यात्रा करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

वाहन चालकों को भी बारिश और तेज हवाओं के दौरान सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। खासतौर पर पहाड़ी मार्गों पर फिसलन और कम दृश्यता के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट मीटरिंग से यूपीसीएल की कमाई को रफ्तार...एक दिन में 3.88 लाख उपभोक्ताओं की रीडिंग, 390 करोड़ के बिल जारी

मौसम निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि अगले 24 से 48 घंटों में प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी, जबकि कुछ जिलों में यह दौर 5 मई तक जारी रह सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क बनाए रखें।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page