गायक जुबिन नौटियाल ने बचपन की दोस्त रिचा चंदेल संग लिए सात फेरे, त्रिजुगीनारायण मंदिर में सादगी से रचाई शादी

खबर शेयर करें

देहरादून। बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सबको चौंका दिया है। उन्होंने अपनी बचपन की मित्र रिचा चंदेल के साथ उत्तराखंड के पौराणिक विवाह स्थल त्रिजुगीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंध गए। यह शादी पूरी तरह गुपचुप और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुई।

सूत्रों के अनुसार, यह विवाह बेहद सादगीपूर्ण रहा, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए। खास बात यह है कि इस शादी को पूरी तरह निजी रखा गया और इसकी कोई आधिकारिक तस्वीर या वीडियो अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बीच रास्ते में खराब हुई रोडवेज बस, दो घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिला आराम, पर्यटकों ने जताई नाराजगी

बताया जा रहा है कि जुबिन नौटियाल और रिचा चंदेल ने करीब डेढ़ साल पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिन अब पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत उत्तराखंड की पवित्र भूमि पर वैदिक विधि से विवाह संस्कार पूरे किए गए।

विवाह से जुड़ी जानकारी भी काफी सीमित रखी गई। परिवार की ओर से दुल्हन का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया, हालांकि विश्वस्त सूत्रों ने पुष्टि की है कि दुल्हन रिचा चंदेल ही हैं, जो जुबिन की बचपन की दोस्त रही हैं। बताया जा रहा है कि यह विवाह एक दिन पहले ही संपन्न हुआ, लेकिन इसकी जानकारी अब सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: कूपी बैंड पर 60 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पीएनबी के हेड कैशियर की मौत

जुबिन की मां नीना नौटियाल ने भी इस विवाह को लेकर संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जुबिन ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखा है और इस बार भी उन्होंने शादी को पूरी तरह पारिवारिक दायरे में ही रखा।

गौरतलब है कि जुबिन नौटियाल ने अपने करियर में कई सुपरहिट गानों के जरिए संगीत जगत में अलग पहचान बनाई है। उनकी सादगी और निजी जीवन को लेकर संयमित रवैये की वजह से वह हमेशा चर्चा में रहते हैं। ऐसे में उनकी शादी की खबर सामने आते ही फैंस के बीच खुशी और उत्सुकता का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज...पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कोहरे का येलो अलर्ट

पौराणिक मान्यता के अनुसार त्रिजुगीनारायण मंदिर वही स्थान है, जहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे पवित्र स्थल पर विवाह कर जुबिन और रिचा ने अपने नए जीवन की शुरुआत की है, जो इस शादी को और भी खास बनाता है।

You cannot copy content of this page