Uttarakhand: विधवा, दिव्यांग समेत कई पेंशनों में होगी बढ़ोतरी, प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पेंशन बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

प्रस्ताव के अनुसार विधवा और दिव्यांग पेंशन को ₹1500 से बढ़ाकर ₹1875 किया जाएगा। वहीं तीलू रौतेली और बौना पेंशन को ₹1200 से बढ़ाकर ₹1500 करने की योजना है। इसके अलावा दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान को ₹700 से बढ़ाकर ₹1000 करने की भी तैयारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, विधायकों से पहचान बताकर लोगों को फंसाता था आरोपी

समीक्षा बैठक में मंत्री ने छात्रवृत्ति योजनाओं को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी पात्र लाभार्थी को वंचित न रखा जाए और सत्यापन प्रक्रिया को और मजबूत बनाया जाए। साथ ही आईटीआई में नए ट्रेड शुरू करने और अनुभवी प्रशिक्षकों की नियुक्ति के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: योगेश सिंह रजवार बने बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

मंत्री ने पेंशन व अन्य कल्याणकारी योजनाओं की आय सीमा ₹4000 से बढ़ाकर ₹6000 करने का प्रस्ताव भी तैयार करने को कहा। अंतरजातीय विवाह सहायता योजना में समय सीमा को वित्तीय वर्ष के बजाय 365 दिन (डेट-टू-डेट) करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राजकीय ITI में प्रवेश शुरू, 25 जुलाई तक करें आवेदन...ट्रेनिंग के साथ नौकरी और स्टाइपेंड का भी मिलेगा मौका

इसके अलावा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले सहायक उपकरणों के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। सरकार के इस प्रस्ताव के लागू होने पर प्रदेश के हजारों लाभार्थियों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page