उत्तरकाशी: मोरी-हनोल मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, एक लापता

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। जनपद के मोरी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता है। हादसा मोरी-हनोल सड़क मार्ग पर हुआ, जहां एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: SIR की कम मैपिंग पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नाराज, देहरादून-ऊधमसिंह नगर-नैनीताल के ERO को नोटिस के निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, वाहन में तीन लोग सवार थे। दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: सीबीएसई 10वीं परिणाम में सिंथिया स्कूल का शानदार प्रदर्शन, मानवी शर्मा ने 97.8% अंक किए हासिल

क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में कठिनाई आ रही है। बावजूद इसके बचाव दल सर्च ऑपरेशन में जुटा हुआ है। प्रशासन ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए लोगों से पहाड़ी मार्गों पर सतर्कता बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में अगले दो दिन भीषण गर्मी का अलर्ट, कई मैदानी जिलों में हीट वेव जैसी स्थिति की चेतावनी

You cannot copy content of this page