हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मेधावी छात्रों का अभिनंदन कर उन्हें मिठाई खिलाई गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विद्यालय की छात्रा मानवी शर्मा ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं निहारिका तिवारी ने 95.4%, दीपक बिष्ट ने 94.4%, वंशिका गर्ग ने 94.2%, प्राची ने 94%, विशेष पांडेय ने 93.8%, श्रृष्टि ल्वेशाली ने 93.4%, काशवी जोशी ने 93%, निशा शर्मा ने 92.6%, मानस बमेठा ने 92.4%, योगेश शर्मा ने 92% सहित कई विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त किए।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष स्कूल ने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है। खास उपलब्धि यह रही कि मानवी शर्मा ने अंग्रेजी विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त किए, जबकि शौर्य और विशेष ने आईटी विषय में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा 469 बार छात्रों को विशेष योग्यता प्राप्त हुई, 127 छात्रों ने 60 प्रतिशत से अधिक और 26 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए।
समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनका मुंह मीठा कराया और भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र की सफलता के पीछे शिक्षक और अभिभावकों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण होता है, लेकिन छात्र की मेहनत और कुछ कर दिखाने का जज्बा ही उसे जीवन में सफलता दिलाता है।
कार्यक्रम का संचालन अकादमिक कोऑर्डिनेटर बी.बी. जोशी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण सुरेश चन्द्र मिश्रा, महेश जोशी, नीमा पाण्डेय, तुलसी शर्मा, आई.डी. जोशी, हेमा तिवारी, प्रकाश शर्मा, एस.एस. कपकोटी, डिम्पल गुप्ता, मंजू जोशी, सीमा परिहार, वी.एस. बजेठा, बी.सी. सती, रविन्द्र, तनूजा भट्ट, उदिता पाण्डेय, मीनाक्षी, मीनू पाण्डेय, भूमिका तिवारी, ईशा जंगपांगी, नितिन पालीवाल, कोमल बिष्ट, मीना गंगोला, हिमानी सनवाल सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
