Uttarakhand Weather : मौसम के बदले मिजाज के संकेत, आज ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब होने का अनुमान जताया जा रहा है, लेकिन फिलहाल मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन के साथ-साथ रात का पारा भी चढ़ रहा है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने के आसार हैं। जारी पूर्वानुमान के मुताबिक Uttarkashi, Rudraprayag, Chamoli, Bageshwar और Pithoragarh जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मौसम का यू-टर्न...48 घंटे में तेज बारिश, ओलावृष्टि और 40 किमी/घंटा की हवाओं का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार खासकर 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार ज्यादा हैं। इन क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल सकता है और ठंड में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: शादी समारोह के लिए मिलेंगे अधिकतम दो सिलेंडर, डीएम ने जारी की एसओपी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: समाजसेवी की शिकायत पर शासन सख्त, जर्जर स्कूल भवन को लेकर दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश

You cannot copy content of this page