Uttarakhand: दर्दनाक हादसा…यूटिलिटी वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, महिला समेत तीन की मौत, पांच घायल

खबर शेयर करें

देहरादून: विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। कालसी तहसील के अंतर्गत बैराटखाई–गांगरोऊ मोटर मार्ग पर वायाधार नामक स्थान के पास एक यूटिलिटी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

Utility Vehicle Plunges into 50-Meter Deep Gorge Near Kalsi, Three Killed: हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार महिला सहित तीन लोगों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत-बचाव में जुट गए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: सनसनीखेज वारदात...फॉरेस्ट वाचर की कुल्हाड़ी से हत्या, साथी पर लगा कत्ल का आरोप

सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दुर्घटना में गांगरों निवासी लूसो देवी (65) की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में सड़क हादसा: स्कूटी 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, एक गंभीर

कुस्यौ निवासी गीता देवी (35) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि चिटाड़ निवासी धनौ देवी (53) की हायर सेंटर ले जाते हुए इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल पांच लोगों को उप जिला अस्पताल विकासनगर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

वाहन चालक रमेश ने बताया कि यूटिलिटी का पिछला टायर निकल जाने के कारण वाहन संतुलन खो बैठा और गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: यूजीसी-नेट में चमका उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, ज्योति और प्रियंका ने लहराया परचम

एसडीएम कालसी प्रेमलाल ने हादसे में तीन लोगों की मौत और पांच के घायल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page