रामनगर में बस के ब्रेक फेल, दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

रामनगर। सोमवार सुबह नैनीताल जनपद के रामनगर क्षेत्र में रामनगर-रानीखेत नेशनल हाईवे 309 पर धनगढ़ी नाले के पास बड़ा हादसा हो गया। गर्जिया से आगे एक प्राइवेट बस के ब्रेक फेल हो जाने से सड़क किनारे खड़े दो बाइक सवारों को बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दर्दनाक हादसा...खाई से उफनती कैल नदी में समाई कार, चार की मौत, महिला और बच्चा समेत तीन घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक सवार नाले को पार करने के लिए रुके हुए थे। तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली यूनिवर्सिटी में बम की धमकी से हड़कंप...रामजस और मिरांडा कॉलेज खाली, जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शादी में मचा बवाल: दुल्हन प्रेमी संग फरार, छोटी बहन को बैठाया मंडप में, फिर हुई मारपीट और फायरिंग

You cannot copy content of this page