शादी में मचा बवाल: दुल्हन प्रेमी संग फरार, छोटी बहन को बैठाया मंडप में, फिर हुई मारपीट और फायरिंग

खबर शेयर करें

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब निकाह से ठीक पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया। मामला इतना बढ़ गया कि शादी समारोह में जमकर मारपीट हुई और फायरिंग तक की नौबत आ गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक बरातघर में शनिवार को शादी समारोह आयोजित था। दूल्हा तय कार्यक्रम के अनुसार बारात लेकर पहुंचा और निकाह की तैयारियां शुरू हो गईं। इसी दौरान दूल्हा पक्ष को जानकारी मिली कि दुल्हन एक रात पहले ही अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो चुकी है। बताया जा रहा है कि वह शादी के लिए रखे गए जेवरात भी अपने साथ ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शादी से इनकार पर कोतवाली गेट बना रणक्षेत्र, प्रेमिका ने युवक पर बरसाईं चप्पलें, पुलिस ने कराया बचाव

छोटी बहन को बनाया दुल्हन, दूल्हे ने किया विरोध

दुल्हन के फरार होने के बाद परिवार ने शादी बचाने के लिए उसकी छोटी बहन को निकाह के लिए तैयार कर लिया। परिजनों ने उसे दूल्हे के सामने बैठा दिया, लेकिन दूल्हे और उसके परिवार ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि बिना सहमति किसी दूसरी लड़की से शादी नहीं कराई जा सकती।

मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और नया मोड़ आ गया। बताया जा रहा है कि छोटी बहन का प्रेमी भी बरातघर पहुंच गया और उसने शादी का विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: जनपद में भारी बारिश का अलर्ट...10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

कहासुनी से शुरू हुआ विवाद, फायरिंग तक पहुंचा मामला

छोटी बहन के प्रेमी के विरोध के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। बरातघर के भीतर शुरू हुआ झगड़ा बाहर सड़क तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग भी की। फायरिंग और मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निवेश उत्सव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी की पीठ थपथपाई, बोले-‘यहां आकर मिलती है नई ऊर्जा’

सड़क पर लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद बरातघर के आसपास अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे शाहजहांपुर-बरेली मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मारपीट और फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी जुटाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page