Uttarakhand: सिलक्यारा टनल में फिर हादसा, पत्थर गिरने से झारखंड के मजदूर की मौत

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग परियोजना में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। टनल के भीतर निर्माण कार्य के दौरान ऊपर से पत्थर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। इस हादसे ने एक बार फिर सुरंग निर्माण कार्यों में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई की देर रात करीब 12:20 बजे चिन्यालीसौड़ स्थित सिलक्यारा टनल में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान टनल के अंदर कार्यरत एक मजदूर अचानक ऊपर से गिरे पत्थर की चपेट में आ गया। पत्थर लगने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद अन्य मजदूर भी सहम गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सीमांत क्षेत्र को बड़ी सौगात...बनबसा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी अछनेरा–टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी मंजूरी

घटना के तुरंत बाद कंपनी प्रबंधन और सहकर्मियों ने घायल मजदूर को उपचार के लिए सीएचसी नौगांव पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर झारखंड का निवासी बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मोबाइल की दोस्ती, आपत्तिजनक वीडियो और ब्लैकमेलिंग…विवाहिता की मौत का खुला राज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ad

हादसे की सूचना मिलते ही कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी। साथ ही पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन भी पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: धामी कैबिनेट के बड़े फैसले...वीर उद्यमी योजना को मंजूरी, MSP बढ़ा, होमगार्ड नियमावली लागू

गौरतलब है कि सिलक्यारा टनल परियोजना पहले भी बड़े हादसे के कारण सुर्खियों में रह चुकी है। ऐसे में इस ताजा दुर्घटना के बाद निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों और श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page