Uttarakhand: सीमांत क्षेत्र को बड़ी सौगात…बनबसा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी अछनेरा–टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी मंजूरी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अछनेरा–टनकपुर एक्सप्रेस के बनबसा रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को आधिकारिक पत्र भेजकर निर्णय की जानकारी दी है।

रेल मंत्रालय ने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री की सिफारिश पर सकारात्मक निर्णय लिया है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस ट्रेन के बनबसा स्टेशन पर ठहराव की मांग कर रहे थे। अब मंजूरी मिलने के बाद स्थानीय यात्रियों को सीधे इस ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चलती रोडवेज बस में अचानक लगी आग...15 यात्री थे सवार, सभी सुरक्षित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला सीमांत क्षेत्र के विकास और बेहतर परिवहन सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: साइबर ठगी के ‘म्यूल अकाउंट’ नेटवर्क पर STF का बड़ा प्रहार, दो दिन में 4 मुकदमे दर्ज, 10 आरोपी कानूनी शिकंजे में

उन्होंने कहा कि बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा–टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव से सीमांत क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, सैनिक परिवारों और श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी राज्य को रेल क्षेत्र में ऐसी कई महत्वपूर्ण सौगातें मिलेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश यात्रा: आज से इनर लाइन परमिट जारी, प्रतिदिन अधिकतम 500 यात्रियों को मिलेगी अनुमति

बनबसा स्टेशन पर इस ट्रेन के नियमित ठहराव से चंपावत जिले सहित पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा और सीमांत क्षेत्रों की आवाजाही पहले से अधिक सुगम हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page