Haldwani: हल्दूचौड़ में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर शुरू, पहले दिन 267 लोगों ने उठाया विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

खबर शेयर करें

हल्दूचौड़ (हल्द्वानी)प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हल्दुचौड़ में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। विधायक मोहन सिंह बिष्ट और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध होने से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने लाभ उठाया।

उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नारायणपुरम चंपा, सांसद प्रतिनिधि बालम सिंह बोरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: होली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, पांच लाख जुर्माना और छह साल की जेल

शिविर में जनरल मेडिसिन, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग, दंत चिकित्सा, आयुष, मानसिक स्वास्थ्य, टीबी जांच एवं परामर्श, एनसीडी स्क्रीनिंग, प्रयोगशाला जांच, एक्स-रे, ईसीजी, आयुष्मान भारत योजना, आभा आईडी निर्माण और स्वास्थ्य परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर के दौरान डॉ. सुधीर कन्याल और ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ममता सिंह ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिल रही हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: आज भी कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट, 18 मई तक नहीं मिलेगी राहत

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि जनपद के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सीएचसी हल्दुचौड़ को क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का चरणबद्ध विस्तार किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक मरीज को समयबद्ध और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

पहले दिन शिविर में 267 लोगों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान 155 लोगों की ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जांच, 267 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 18 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, 21 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 83 लोगों की हीमोग्लोबिन, एलएफटी और आरएफटी जांच, 104 एक्स-रे तथा 136 लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई। जरूरतमंद मरीजों को दवाइयों के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Monsoon Alert: अब बांधों से पानी छोड़ने से पहले बताना होगा कितना बढ़ेगा नदी का जलस्तर, USDMA ने जारी किए सख्त निर्देश

कार्यक्रम का संचालन मदन मेहरा (जिला कार्यक्रम प्रबंधक) एवं हरीश फोलोरिया (ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक) ने किया। शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page