Haldwani: लालकुआं नगर पंचायत में गड़बड़ियों की होगी जांच…DM ने दिए आदेश

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नगर पंचायत लालकुआँ में विभिन्न कार्यों में संभावित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं। शिकायतों में वित्तीय और प्रक्रियात्मक गड़बड़ियों के आरोप सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।

प्राथमिक जांच में सामने आए मामलों में डस्टबिन खरीद में करीब तीन लाख रुपये का खर्च बिना विधिवत निविदा प्रक्रिया के किए जाने का आरोप है। इसके अलावा, नगर के कई वार्डों में लगभग पांच वर्ष पहले बने शौचालयों को तोड़कर दोबारा निर्माण कराने की आवश्यकता और औचित्य पर भी सवाल उठे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की स्वदेश वापसी के लिए सीएम धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

इसी तरह छठ पूजा स्थल के पुनर्निर्माण कार्य और वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान सर्दियों में अलाव के लिए लकड़ी की असामान्य खपत और उससे जुड़े भुगतान की पारदर्शिता भी जांच के दायरे में है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: IPL सट्टेबाजी पर पुलिस का डबल एक्शन, कालाढूंगी-हल्द्वानी में दो सट्टेबाज गिरफ्तार

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे टेंडर, स्वीकृति, भुगतान और मापन पुस्तिकाओं सहित सभी अभिलेखों की गहन जांच करें और कार्यों का भौतिक सत्यापन भी कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सीएम धामी का बड़ा फैसला...किसान-संस्कृति पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ उत्तराखंड में टैक्स फ्री, शासनादेश जारी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित पक्षों पर कार्रवाई तय की जाएगी। जांच रिपोर्ट 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page