Uttarakhand: नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में मिला मरीज का शव, गले पर धारदार हथियार के निशान

खबर शेयर करें

रुड़की। रुड़की के भंगेड़ी क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक मरीज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शौचालय के अंदर मिला। मृतक के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी आशीष (37 वर्ष) को करीब तीन माह पहले नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। मंगलवार देर रात केंद्र के संचालक ने जब शौचालय में आशीष का शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ ने बढ़ाए मक्खन और घी के दाम, आज से लागू होंगे नए रेट

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के स्पष्ट निशान हैं, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर बरसे हरक, बोले- 'बंदर के सिर पर टोपी पहनाने जैसा हाल'

घटना की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए केंद्र में भर्ती एक अन्य मरीज पर शक जाहिर किया है। परिजनों का आरोप है कि केंद्र में सुरक्षा और निगरानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।

एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक समेत वहां मौजूद अन्य मरीजों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विकास और स्वच्छता पर नगर निगम का फोकस, पार्कों व बाजारों का होगा सौंदर्यीकरण

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page