Nainital: तीन दिन से बिना शिक्षक चल रहा था स्कूल, सीडीओ के निरीक्षण में खुली पोल

खबर शेयर करें

नैनीताल। जिले के दुर्गम क्षेत्रों में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई है। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने धारी और भीमताल ब्लॉक के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें हेडिया गांव के विद्यालय में गंभीर लापरवाही उजागर हुई। यहां पिछले तीन दिनों से कोई शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा था, जबकि 13 बच्चे पढ़ाई के लिए विद्यालय आ रहे थे।

निरीक्षण के दौरान पता चला कि विद्यालय के दोनों नियमित शिक्षक अवकाश पर हैं। उनकी जगह भेजे गए वैकल्पिक शिक्षक हरीश चन्द्र पाठक भी बिना सूचना अनुपस्थित मिले। स्थिति देखकर सीडीओ ने नाराजगी जताई और कहा कि जिस क्षेत्र में जंगली जानवरों का खतरा बना रहता हो, वहां बच्चों को बिना निगरानी छोड़ना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने साफ कहा कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: उपनल कार्मिकों के लिए बड़ी राहत, न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का मिलेगा लाभ

सीडीओ ने तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करते हुए पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भेज दी।

इसके बाद उन्होंने संत सोमवारी महाराज राजकीय इंटर कॉलेज, पदमपुरी का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। विद्यालय में 306 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: कॉलेज में घुसपैठ, मारपीट और धमकी का आरोप, मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

मुख्य विकास अधिकारी ने यहां कक्षा 12 के विद्यार्थियों की क्लास भी ली। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और बड़ा लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षकों को शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू की दस्तक...अगस्त में 31 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डेय ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति और बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page