न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, शुभमन गिल कप्तान, श्रेयस अय्यर उपकप्तान

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को एक बार फिर टीम की कप्तानी सौंपी है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। हालांकि, बीसीसीआई ने साफ किया है कि अय्यर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद ही मैदान पर उतरने की अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  वडोदरा पहुंचने से पहले टला बड़ा हादसा, फैन के कुत्ते ने श्रेयस अय्यर पर किया हमला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा। पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट में होगा, जबकि तीसरा और अंतिम मुकाबला 18 जनवरी को दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गैस संकट ने रोकी शादी...सिलिंडर न मिलने पर टला विवाह समारोह

वनडे सीरीज के समापन के बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज भी खेलेंगी। इस दौरे को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लखनऊ के लाल शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर वापसी, परिवार ने दीपों से सजाया घर, दुआओं में डूबी मां की आंखें

You cannot copy content of this page