गैस संकट ने रोकी शादी…सिलिंडर न मिलने पर टला विवाह समारोह

खबर शेयर करें

हापुड़। ईरान युद्ध के चलते एलपीजी गैस सिलिंडरों की किल्लत का असर अब आम जनजीवन के साथ सामाजिक आयोजनों पर भी पड़ने लगा है। जिले के बदनौली गांव में सिलिंडर न मिलने के कारण एक युवती की शादी टालनी पड़ी।

गांव निवासी शिवानी के परिवार ने 25 मार्च, बुधवार को विवाह समारोह की तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन हलवाईयों को खाना बनाने के लिए गैस सिलिंडर नहीं मिल पाए। इसके चलते परिवार को कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर: सोना-चांदी धड़ाम, चांदी 5000 से ज्यादा सस्ती, गोल्ड भी टूटा

युवती की मां बिमलेश और भाई रोबिन ने जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह से मुलाकात कर समस्या बताई। इसके बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए तत्काल तीन सिलिंडर उपलब्ध कराए, जबकि तीन अन्य सिलिंडर गुरुवार को देने का आश्वासन दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर बढ़ा तनाव, तेल टैंकर पर हमले के बाद अमेरिका-ईरान आमने-सामने...ऊर्जा संकट की आशंका गहराई

बिमलेश ने बताया कि उन्होंने छह सिलिंडरों की मांग की थी, लेकिन कई दिनों तक एजेंसियों के चक्कर लगाने के बावजूद गैस नहीं मिल सकी। आसपास के लोगों के पास भी अतिरिक्त सिलिंडर न होने से मदद नहीं मिल पाई।

बताया जा रहा है कि शादी और बड़े आयोजनों के लिए कॉमर्शियल सिलिंडर की जरूरत होती है, जिसकी कमी इन दिनों ज्यादा महसूस की जा रही है। रिजॉर्ट और होटल में होने वाले समारोहों में कुछ हद तक व्यवस्था हो जाती है, लेकिन बरातघर और घरों में होने वाली शादियों के सामने यह समस्या गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी से पहले संबंधों में बरतें सावधानी, जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

गैस की किल्लत ने अब आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ सामाजिक परंपराओं को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page