कुल्लू में भूस्खलन : दो मकान दबे, एक की मौत, तीन सुरक्षित निकाले गए; कई लोग अब भी मलबे में फंसे

खबर शेयर करें

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने हालात खतरनाक बना दिए हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार इलाके में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे भारी भूस्खलन से दो मकान मलबे में दब गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: निजी अस्पताल के एमडी ‘फर्जी एंबुलेंस’ से निकले नैनीताल, पुलिस चेकिंग में खुली पोल, थार से उतारी लाल-नीली लाइट

सूचना मिलते ही राहत-बचाव दल सक्रिय हो गया। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने में जुटी है। अब तक दो महिलाओं समेत तीन लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। मृतक का शव भी बरामद कर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली कंपनी के सहायक यंत्री का शाही जन्मदिन, हाथी पर बैठाकर कार्यालय लाए...नोटों की डिजाइन वाला केक वायरल

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि एक महिला और पांच कश्मीरी मजदूर अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। कुल्लू के एडीसी अश्विनी कुमार और एसडीएम निशांत कुमार खुद मौके पर मौजूद रहकर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

इस बीच मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर के कुछ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग ने छह सितंबर से कुछ राहत की उम्मीद जताई है, लेकिन नौ सितंबर तक मौसम के बिगड़े रहने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 83 की उम्र में हिम्मत की उड़ान...ब्रिटिश महिला ने शिवपुरी में लगाई 117 मीटर की छलांग...देखें वीडियो

You cannot copy content of this page