नैनीताल: मल्लीताल में फर्जी पते पर बना आधार कार्ड, एसएसपी के निर्देश पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में फर्जी पते पर आधार कार्ड बनाए जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता श्री अमित लाल शाह, निवासी मकान संख्या 21, बड़ा बाजार, मल्लीताल, ने 14 मई 2025 को कोतवाली मल्लीताल में तहरीर देकर बताया कि उनके निवास पते पर एक अज्ञात व्यक्ति अब्दुल अलीम खान का आधार कार्ड बना है, जबकि उक्त व्यक्ति का न तो उनके परिवार से कोई संबंध है, न ही कभी उनके घर में रहने की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ उत्कृष्ट कार्यवाही पर ANTF कुमाऊं यूनिट के चार पुलिसकर्मी सम्मानित

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अब्दुल अलीम खान पुत्र मोहम्मद सईद खान ने वर्ष 2015 से वर्तमान तक अपने और अपने परिजनों के आधार कार्ड में इस पते का उपयोग किया है। इन फर्जी दस्तावेजों का उपयोग विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यों में भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जनगणना ड्यूटी पर गई शिक्षिका पर रॉटविलर का हमला, हाथ पर बुरी तरह काटा

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा ने उपनिरीक्षक दीपक कार्की को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए गहन विवेचना और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

2 जून 2025 को इस मामले में एफआईआर संख्या 28/2025 दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने संबंधित विभागों को भी सूचित कर दिया है, ताकि फर्जी आधार कार्ड रद्द किए जा सकें और अतिरिक्त कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: शहरी विकास विभाग का बढ़ेगा बजट, 3000 करोड़ से अधिक आवंटन का अनुमान

जांच जारी

कोतवाली मल्लीताल पुलिस द्वारा इस मामले की विस्तृत जांच जारी है, और संबंधित अधिकारियों से जानकारी जुटाकर संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान भी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page