देहरादून में कोरोना के तीन नए मामले, डेंगू के भी दो मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

खबर शेयर करें

देहरादून। राजधानी में सोमवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। इनमें से एक केस निजी लैब, दूसरा एम्स ऋषिकेश, और तीसरा मैक्स अस्पताल में रिपोर्ट हुआ है। जिले में अब तक 139 लोगों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 16 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके साथ ही डेंगू के दो नए मरीजों की पुष्टि भी हुई है। एसएमआई अस्पताल और ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती इन मरीजों के बाद जिले में डेंगू के कुल मामले 76 हो गए हैं। इनमें से 44 केस देहरादून शहर से और 32 बाहरी क्षेत्रों से हैं। अब तक 68 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 8 मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: आज पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, 27 अगस्त तक बरसात का दौर जारी रहने की चेतावनी

बारिश ने बढ़ाई मच्छरजनित बीमारियों की चिंता

समय से पहले शुरू हुई बारिश ने गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन डेंगू और मलेरिया का खतरा भी बढ़ा दिया है। जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों के लार्वा पनपने की आशंका है, जो नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएलएड प्रशिक्षुओं को भर्ती में शामिल करने की मांग पर हंगामा, निदेशक पर अभद्रता का आरोप

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को 17398 घरों में सर्वे किया गया, जिसमें 54 घरों में 63 स्थानों पर डेंगू का लार्वा पाया गया। अब तक किए गए सर्वे में कुल 1655 घरों से लार्वा मिलने की पुष्टि हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  एयर इंडिया हादसा: एकमात्र जीवित बचे यात्री ने सुनाया दिल दहला देने वाला मंजर

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने कहा, “बारिश इस बार समय से पहले शुरू हुई है, जिससे मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। टीमों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।”

स्वास्थ्य विभाग अब लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पानी जमा न होने देने, और जरूरत पड़ने पर मच्छर रोधी उपाय अपनाने की अपील कर रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page