Uttarakhand: ‘अल्मोड़ा में माओवादियों का आतंक’ के पोस्टर से सनसनी, सीसीटीवी सुराग से आरोपी तक पहुंची पुलिस

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। नगर के व्यस्त इलाकों में संदिग्ध माओवादी पोस्टर चस्पा मिलने से सोमवार को सनसनी फैल गई। चौघानपाटा और केमू स्टेशन क्षेत्र में लगे पोस्टरों ने लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां हरकत में आ गईं और तत्काल पोस्टर हटवा दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: 48 घंटे की बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था’ की पोल, सड़कें बनीं नाले, मलबे से पर्यटन मार्ग बेहाल, 4 साल की बच्ची की मौत

सुबह आवाजाही के दौरान राहगीरों की नजर पोस्टरों पर पड़ी। देखते ही देखते किसी ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिससे अफवाहों का दौर शुरू हो गया और नगर में दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 27-28 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी

पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति कोई ठोस तथ्य प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति कमजोर प्रतीत हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की बदहाल व्यवस्था पर संजय पाण्डे का हल्ला बोल, विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी पर उठाए तीखे सवाल

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें और अपुष्ट खबरों को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page