हीट वेव पर सख्त एक्शन: दोपहर में काम बंद, स्कूलों और अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राजधानी में लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ को सख्ती से लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समीक्षा बैठक में साफ निर्देश दिए कि सभी विभाग इस योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू करें, ताकि गर्मी से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

सरकार ने इस बार हीट वेव से निपटने के लिए वैज्ञानिक रणनीति अपनाई है, जिसमें खासतौर पर स्कूली बच्चों, निर्माण श्रमिकों, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर फोकस किया गया है। पशु-पक्षियों के लिए भी पानी और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Indonesia Masters 2025: पीवी सिंधु का क्वार्टरफाइनल में सफर खत्म, लक्ष्य सेन भी बाहर

भीषण गर्मी को देखते हुए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहरी कार्यों पर रोक लगा दी गई है। निर्माण स्थलों पर श्रमिकों के लिए पीने का पानी, सिर ढकने के लिए सामग्री और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। साथ ही हीट वेव से प्रभावित लोगों की मदद के लिए विशेष टीमें तैनात की जा रही हैं।
स्कूलों में बच्चों को लू से बचाने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। जरूरत पड़ने पर छुट्टी से पहले छात्रों को ओआरएस घोल पिलाकर घर भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  एसबीआई का ‘अन्नदाता उत्सव’ सम्पन्न, किसानों को आधुनिक बैंकिंग और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर

बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ने का अनुमान है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिजली कटौती किसी भी हालत में स्वीकार नहीं होगी। इस बार राजधानी में बिजली की मांग 9,000 मेगावाट के पार जा सकती है, जो पिछले साल से अधिक है। सभी कंपनियों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गर्मी से राहत के लिए ‘कूल रूफ पॉलिसी 2026’ के तहत कश्मीरी गेट बस अड्डे सहित कई स्थानों की छतों पर रिफ्लेक्टिव कोटिंग की जा रही है, जिससे तापमान कम किया जा सके। वहीं स्वास्थ्य विभाग को भी पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। सभी जिलों के स्वास्थ्य केंद्र सक्रिय हैं और कई अस्पतालों में ‘कूल रूम’ तैयार किए गए हैं, जहां हीट स्ट्रोक के मरीजों का तुरंत इलाज हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अपने ही दफ्तर से हजारों पन्नों की RTI मांगना पड़ा भारी, प्रधान सहायक पर कार्रवाई, जिला मुख्यालय से तबादला

सरकार का कहना है कि इस व्यापक योजना के जरिए न सिर्फ लोगों को लू से बचाया जाएगा, बल्कि राजधानी में बढ़ती गर्मी के असर को भी काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page