पीएम मोदी की मलेशिया यात्रा: छह अहम समझौतों से रणनीतिक साझेदारी को नई उड़ान

खबर शेयर करें

कुआलालंपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय मलेशिया यात्रा भारत-मलेशिया संबंधों को नई ऊंचाई देने वाली साबित हुई। कुआलालंपुर में प्रधानमंत्री मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की उपस्थिति में दोनों देशों के बीच छह महत्वपूर्ण समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर है।

Six Key Agreements Signed During PM Modi’s Malaysia Visit: दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान सांस्कृतिक, आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को गहरा करने पर सहमति जताई। पारंपरिक क्षेत्रों के साथ-साथ नई और उभरती तकनीकों में भी साझेदारी बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

रक्षा, सेमीकंडक्टर और श्रमिकों की सुरक्षा पर सहमति
बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। सेमीकंडक्टर विकास, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में सहयोग, आपदा प्रबंधन और भ्रष्टाचार विरोधी प्रयासों को लेकर समझौते हुए।

यह भी पढ़ें 👉  सार्वजनिक वितरण प्रणाली को हाईटेक बनाएगी मोदी सरकार, ‘सार्थक-पीडीएस’ योजना को 2031 तक मंजूरी

मलेशिया में कार्यरत भारतीय श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष समझौते किए गए, जिससे उनके अधिकारों और कल्याण को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा ऑडियो-विजुअल सह-निर्माण और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

सांस्कृतिक कूटनीति को बढ़ावा: ‘थिरुवल्लुवर चेयर’ की घोषणा
सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने यूनिवर्सिटी मलाया में ‘थिरुवल्लुवर चेयर’ स्थापित करने की घोषणा की। इसके तहत थिरुवल्लुवर छात्रवृत्तियां भी शुरू की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य महान तमिल कवि और दार्शनिक थिरुवल्लुवर की शिक्षाओं को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें 👉  बर्गर वीडियो पर गिरी गाज: CJP ने प्रवक्ता विजेता दहिया को पद से हटाया, कहा- आंदोलन के मूल्यों के खिलाफ था व्यवहार

इसके साथ ही भारत ने मलेशिया में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है, जिससे वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी और द्विपक्षीय जन-संपर्क और मजबूत होगा।

डिजिटल पेमेंट और आयुर्वेद में सहयोग
डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में एनपीसीआई इंटरनेशनल (NIPL) और मलेशिया की PayNet के बीच द्विपक्षीय भुगतान प्रणाली विकसित करने पर सहमति बनी है। भारत के यूपीआई (UPI) को इस व्यवस्था से जोड़ने की योजना है, जिससे पर्यटकों, छात्रों और व्यापारियों को तेज और सस्ता लेनदेन सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कुमाऊं के इस जिले में लगातार तीसरे दिन स्कूल बंद, 29 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट के चलते सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

स्वास्थ्य क्षेत्र में यूनिवर्सिटी ऑफ साइबरजया और जामनगर के आईटीआरए के बीच आयुर्वेद अनुसंधान व शैक्षणिक सहयोग पर समझौता हुआ। इसके अलावा, मलेशिया ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रतिबद्धता जताते हुए ‘इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस’ में शामिल होने की औपचारिकताएं पूरी की हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page