बर्गर वीडियो पर गिरी गाज: CJP ने प्रवक्ता विजेता दहिया को पद से हटाया, कहा- आंदोलन के मूल्यों के खिलाफ था व्यवहार

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में चल रहे प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता विजेता दहिया को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। पार्टी ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद की है, जिसमें दहिया कथित तौर पर बर्गर खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पार्टी का कहना है कि जिस समय प्रदर्शनकारी पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे थे, उस दौरान उनका यह व्यवहार आंदोलन की भावना और पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं था।

सीजेपी ने जारी आधिकारिक बयान में कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं पर कथित पुलिस बल प्रयोग के दौरान सामने आए वीडियो बेहद निराशाजनक हैं। पार्टी ने कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में प्रवक्ता का आचरण अस्वीकार्य है और यह गंभीर निर्णयहीनता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका-वेनेजुएला टकराव ने लिया युद्ध जैसा रूप, काराकास में अमेरिकी हवाई हमला, राजधानी दहली

बयान में कहा गया, “हम अपने प्रवक्ता विजेता दहिया की अत्यंत असंवेदनशील हरकतों की कड़ी निंदा करते हैं। जब हमारे कार्यकर्ता और प्रदर्शनकारी पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे थे, उस समय उनका व्यवहार हमारे आंदोलन के मूल सिद्धांतों के विपरीत था।”

पार्टी ने स्पष्ट किया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विजेता दहिया को तत्काल प्रभाव से प्रवक्ता पद से हटाया जा रहा है। साथ ही उन्हें पार्टी की सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों और दायित्वों से भी मुक्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: महानगर कांग्रेस को मिली नई टीम, 53 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी घोषित

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि 20 जुलाई को बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शनकारी संसद की ओर मार्च कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव तथा लाठीचार्ज की घटनाएं सामने आईं। इसी बीच सोशल मीडिया पर विजेता दहिया का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बर्गर खाते हुए दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई और विपक्षी दलों के साथ-साथ कई यूजर्स ने भी सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें 👉  1 अप्रैल से टोल पर नहीं चलेगा कैश: NHAI का बड़ा फैसला, अब सिर्फ FASTag और UPI से भुगतान

विजेता दहिया ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद विजेता दहिया ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह प्रदर्शन समाप्त होने के बाद फ्रेश होने के लिए घर गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें भूख लगी थी, इसलिए उन्होंने बर्गर खाया और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

दहिया ने कहा, “जो लोग इस मुद्दे को तूल दे रहे हैं, उनमें से अधिकांश प्रदर्शन में शामिल ही नहीं थे। प्रदर्शन में मौजूद लोगों को इससे कोई आपत्ति नहीं है।”

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page