Haldwani: करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, चोरगलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/चोरगलिया। एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस ने जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जालसाजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार नवाबी रोड हल्द्वानी निवासी कमला देवी समेत अन्य लोगों ने आरोपी के खिलाफ जमीन की बिक्री और रजिस्ट्री के नाम पर करीब 1.44 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रंजन कुमार मिश्र बने नए प्रमुख वन संरक्षक, समीर सिन्हा हुए सेवानिवृत्त

मामले में थाना चोरगलिया में धारा 420, 467, 468 और 471 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टीपीनगर में ट्रांसपोर्ट स्वामी ने ट्रक चालक पर किया जानलेवा हमला, पुलिस से न्याय की गुहार

एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 24 मार्च की देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बेटे ने ठुकराया फर्ज़, बुजुर्ग मां-बाप को किया बेदखल...DM ने लौटाई 3080 वर्गफुट की संपत्ति

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपांशु बेलवाल (31) पुत्र स्व. नारायण दत्त बेलवाल, निवासी सुरंदरपुर बेलवाल, गौलापार, थाना चोरगलिया के रूप में हुई है।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुनील गोस्वामी और हेड कांस्टेबल मलखान सिंह शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page