71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025: मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, शाहरुख-मैसी बने बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी बेस्ट एक्ट्रेस

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन मंगलवार को राजधानी दिल्ली में हुआ।

  • मोहनलाल को भारतीय फिल्म उद्योग में उनके अद्वितीय योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 से नवाज़ा गया। सम्मान पाते ही पूरा हॉल खड़े होकर तालियों से गूंज उठा, शाहरुख खान भी तालियां बजाते दिखे।
  • शाहरुख खान को अपने 30 साल के करियर में पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। उन्हें फिल्म ‘जवान’ में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।
  • यह अवॉर्ड विक्रांत मैसी के साथ साझा किया गया, जिन्हें फिल्म ‘12वीं फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया।
  • रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। यह उनके 29 साल के फिल्मी करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है।
  • बेस्ट फिल्म का खिताब ‘12th फेल’ के नाम रहा।
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मौसम खराब होने से आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण रद्द

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया और भारतीय सिनेमा की विविधता व रचनात्मकता को सलाम किया।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page