एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: आज दाखिल होंगे नामांकन फार्म, सचिव पद पर 16 साल बाद निर्विरोध जीत की संभावना

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन फार्म की बिक्री के दौरान कॉलेज परिसर छात्रों से खचाखच भरा रहा। बुधवार को नामांकन दाखिल होंगे। सबसे बड़ी चर्चा सचिव पद को लेकर है, जहां इस बार गौरव तिवारी का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। सचिव पद के लिए केवल एक ही नामांकन फार्म खरीदा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय तक लिव-इन में रहने के बाद बलात्कार का आरोप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

निर्वाचन प्रभारी डॉ. संजय खत्री के अनुसार कॉलेज में अध्यक्ष समेत 11 पदों के लिए कुल 147 फार्म बिके। इनमें कला संकाय प्रतिनिधि के लिए सर्वाधिक 72 फार्म खरीदे गए। अध्यक्ष पद के लिए 3, उपाध्यक्ष और महिला उपाध्यक्ष के लिए 4-4, सांस्कृतिक सचिव के लिए 4, उपसचिव के लिए 3, कोषाध्यक्ष के लिए 6, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए 2, वाणिज्य संकाय के लिए 23 और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए 25 फार्म बिके।

यह भी पढ़ें 👉  देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के मामले फिर बढ़े, विशेषज्ञ बोले-सतर्क रहें, घबराएं नहीं

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक फार्म बिक्री के दौरान एक ही काउंटर होने से लंबी कतारें लगीं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात रहा, जबकि बाहर समर्थकों का जमावड़ा बना रहा।

कॉलेज में दो साल बाद छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं। 2024 में छात्रों के आंदोलन के बावजूद चुनाव टल गए थे। इस बार 27 सितंबर को मतदान होगा। निर्वाचन प्रभारी ने बताया कि बुधवार को 11 काउंटरों पर नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरिक्ष में चलना भूलीं सुनीता विलियम्स, ISS पर स्पेसक्राफ्ट खराब होने से फंसीं

पूर्व छात्रनेता जगमोहन बगड़वाल के मुताबिक, कॉलेज में सचिव पद पर पिछली बार 2006 और 2009 में निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। इस तरह 16 साल बाद सचिव का पद बिना मुकाबले भरे जाने की संभावना बन रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page