बागेश्वर हादसा : बाईपास पर वाहन सरयू नदी में गिरा, तीन गंभीर घायल

खबर शेयर करें

बागेश्वर। आरे–मंडलसेरा बाईपास के समीप शनिवार दोपहर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सरयू नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक को हल्की चोट आई है।

जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूके 02 टीए 0847 बागेश्वर से कपकोट पौसारी की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरे–मंडलसेरा बाईपास के पास वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर पड़ा। वाहन को गिरते देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर सर्विस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  अरुणाचल में बड़ा हादसा: ट्रक खाई में गिरा, असम के 21 मजदूरों की मौत की आशंका

सूचना पाकर पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  टी20 विश्व कप पर बांग्लादेश का अड़ियल रुख, आईसीसी के अल्टीमेटम के बावजूद भारत में खेलने से फिर किया इनकार

घायलों के नाम

  • खड़क सिंह (42 वर्ष) पुत्र देव सिंह, निवासी पौसारी
  • दर्शन सिंह (18 वर्ष) पुत्र खीम सिंह, निवासी पौसारी
  • खीम सिंह (59 वर्ष) पुत्र दिवान सिंह, निवासी पौसारी
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारी बारिश से शेरनाला में जलस्तर बढ़ा, चोरगलिया–हल्द्वानी मार्ग अस्थायी रूप से बंद...Video

तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं चालक दिनेश सिंह को मामूली चोट आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page