Nainital: भवाली-सेनिटोरियम रोड पर दर्दनाक हादसा…खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के चार समेत पांच की मौत

खबर शेयर करें

नैनीताल। भवाली-सेनिटोरियम रोड पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांचों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में खटीमा के एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 2:15 बजे कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: मुखानी में दो चोरियों का खुलासा, अन्तर्राज्यीय शातिर गिरफ्तार

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद खाई में गिरे वाहन तक पहुंचकर शवों को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बलदेव कपूर की पुस्तक 'मेरी जीवन यात्रा संघर्ष और संसार के लफड़े' का विमोचन

हादसे में मृतकों की पहचान 48 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चुफाल, उनकी पत्नी 45 वर्षीय सीमा कैड़ा चुफाल, 19 वर्षीय पुत्र वासु चुफाल तथा 12 वर्षीय पुत्री रवी चुफाल निवासी खटीमा के रूप में हुई है। कार चालक 34 वर्षीय अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर, आलम नगर, लखनऊ की भी दुर्घटना में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल की आहट, पंचायत चुनाव से पहले जिलों में बदल सकते हैं डीएम

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page