हल्द्वानी: बलदेव कपूर की पुस्तक ‘मेरी जीवन यात्रा संघर्ष और संसार के लफड़े’ का विमोचन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लेखक बलदेव कुमार कपूर की पुस्तक मेरी जीवन यात्रा संघर्ष और संसार के लफड़े का विमोचन नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। इस पुस्तक में बलदेव कपूर ने अपने जीवन के संघर्षों, पाकिस्तान से भारत आने तक की यात्रा और समसामयिक मुद्दों पर अपनी विचारधारा साझा की है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन: एनआईए की बड़ी कार्रवाई, नैनीताल जिले से तीन लोग हिरासत में

बलदेव कुमार कपूर का जन्म 1928 में पश्चिमी पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ था। भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय उन्होंने अपने पिताजी को खो दिया, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई को छोड़ दिया और कक्षा 10 तक ही शिक्षा प्राप्त कर पाए। इसके बावजूद उन्होंने अपने परिवार के दायित्वों को पूरी तरह से निभाया और जीवन में संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राष्ट्र की सुख-शांति की कामना

इस पुस्तक में बलदेव कपूर ने महिला सशक्तिकरण, समाज के बदलते दृष्टिकोण, भारतीय सेकुलरिज्म और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर भी गहरी सोच व्यक्त की है। उन्होंने भारतीय समाज में महिलाओं और पुरुषों के संबंधों, ऋतु बसंत, और जीवन की विभिन्न उलझनों पर भी विचार किए हैं।

विमोचन कार्यक्रम में हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़, संरक्षक रमेश सडाना, उत्तरायण प्रकाशन के प्रकाश भट्ट और अन्य सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे। इस अवसर पर अजय कपूर, डॉ. मीनू कपूर, डॉ. अरुण कपूर, डॉ. एस. के. अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: यूजीसी-नेट में चमका उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, ज्योति और प्रियंका ने लहराया परचम

इस पुस्तक के माध्यम से बलदेव कपूर ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में योगदान दिया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page