हल्द्वानी: पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और कांग्रेस S.I.R. समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मनोज रावत ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और संचार के क्षेत्र में नई सोच के साथ काम किया। उन्होंने युवाओं की क्षमता पर भरोसा किया और पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।
पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि राजीव गांधी ने भारतीय राजनीति को नई पीढ़ी की आकांक्षाओं से जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान और नागरिक अधिकारों को मजबूत करने की जरूरत के दौर में राजीव गांधी की लोकतांत्रिक सोच और विचार और अधिक प्रासंगिक हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत को तकनीक, शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने वाले नेताओं में शामिल थे। उन्होंने युवाओं को देश की प्रगति का केंद्र माना और लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में कार्य किया।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के विचारों और आदर्शों पर चलने तथा संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बीएलए-1 हल्द्वानी डॉ. मयंक भट्ट, सतीश नैनवाल, मधु सांगूड़ी, भागीरथी बिष्ट, शोभा बिष्ट, नीमा भट्ट, मंजू पांडे, पुष्पा नेगी, डॉ. केदार पलड़िया, संजय किरौला, गुरप्रीत प्रिंस, कानू बिष्ट, नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र दुर्गापाल, जाकिर हुसैन, गिरीश पांडे, मोहम्मद गुफरान, संदीप पांडे, प्रदीप बिष्ट, नितिन भट्ट, संजू उप्रेती, प्रदीप नेगी, बसंत जोशी और घनश्याम फुलारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
