Haldwani: नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार, महिला तस्कर 39.58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। रेंज एसओटीएफ टीम और वनभूलपुरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी महिला के कब्जे से 39.58 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” विजन को साकार करने के लिए कुमाऊं पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई विभागों के प्रस्तावों पर होगी चर्चा

पुलिस के अनुसार 14 मई 2026 को रेंज एसओटीएफ टीम और थाना वनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अली मस्जिद के पास नाले की बंद गली में एक महिला संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। पुलिस टीम ने महिला को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 39.58 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर हादसा...सैलानियों से भरी बस पैराफिट से टकराई, 14 घायल

गिरफ्तार महिला की पहचान राबिया पत्नी फहीम उर्फ बबलू निवासी वनभूलपुरा क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी महिला किस नेटवर्क से जुड़ी हुई थी और बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी। माना जा रहा है कि पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

संयुक्त कार्रवाई में थाना वनभूलपुरा पुलिस के उप निरीक्षक मनोज यादव और कांस्टेबल दिलशाद अहमद सहित एसओटीएफ टीम के सदस्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: गाय से टकराई स्कूटी, 24 साल की युवती की मौत

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि “नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page