Uttarakhand: हल्द्वानी के युवक समेत दो दोस्तों की कोसी नदी में डूबकर मौत, पांच दोस्तों के साथ नहाने गए थे देवस्थल

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिले के देवस्थल क्षेत्र के पास कोसी नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को अल्मोड़ा मुख्यालय से पांच दोस्त देवस्थल के समीप कोसी नदी किनारे घूमने और नहाने पहुंचे थे। सभी युवक नदी में मौज-मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक नदी के गहरे हिस्से में चले गए और पानी की गहराई व तेज बहाव के कारण डूबने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Recruitment 2026: पशुपालन विभाग में 90 पदों पर भर्ती, 1 जून से आवेदन

साथ मौजूद दोस्तों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  11 सितंबर को उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान सोनू कनवाल (26) पुत्र महेंद्र सिंह कनवाल निवासी दुगालखोला, अल्मोड़ा तथा धीरज गड़िया (37) निवासी मोटाहल्दू, हल्द्वानी, मूल निवासी बागेश्वर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार सभी युवक नदी किनारे पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान नहाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए, जिससे यह दुखद हादसा हो गया। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में दर्दनाक हादसा: मुसाताल ताल में नहाते वक्त डूबे दो एयरफोर्स कर्मी, शव बरामद

हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख जताते हुए बरसात के मौसम में नदी-नालों और जल स्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page