Uttarakhand: मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने की संभावना है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश के भी आसार जताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  12 घंटे में 1057 पुरुषों संग संबंध का दावा करने वाली बॉनी ब्लू बाली से डिपोर्ट, 10 साल का प्रतिबंध

वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम के बिगड़े रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टैक्स चोरी के खेल में एक एसआईबी अधिकारी की भूमिका संदिग्ध

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी तीन जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमी जोड़े को घेरकर युवती से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भूस्खलन और अचानक मौसम बदलने की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page