हल्द्वानी: वार्ड 58 की सड़क समस्या पर वन मंत्री उनियाल गंभीर, आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश

खबर शेयर करें

पार्षद मनोज जोशी की पहल पर विभाग को मिले तत्काल निर्देश

हल्द्वानी। वार्ड 58 के डी-क्लास खन्ना फार्म और केसवपुरम क्षेत्र की सड़क समस्या को लेकर पार्षद मनोज जोशी ने मंगलवार को सर्किट हाउस में वन मंत्री सुभोध उनियाल से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 15 नवम्बर 2025

पार्षद जोशी ने बताया कि इन कालोनियों के लगभग 200 परिवार पिछले 50 वर्षों से वन भूमि से होकर आवागमन कर रहे हैं। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को पूर्व में भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका था।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव दोबारा कराने का आदेश, कांग्रेस ने फैसले का किया स्वागत

मंत्री सुभोध उनियाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पार्षद मनोज जोशी ने मंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कैलाश भारती भी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page