Udhamsingh Nagar: पंतनगर यूनिवर्सिटी कैंपस में शराब की होम डिलीवरी का प्रचार, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में शराब की कथित होम डिलीवरी का प्रचार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी समाचार पत्रों में कार्ड डालकर “फास्ट डिलीवरी” और “होम सर्विस” का प्रचार कर रहा था, जिससे परिसर में शराब और मादक पदार्थों की आपूर्ति की आशंका जताई गई।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि जिले में शराब और मादक पदार्थों के माफिया के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को GB Pant University of Agriculture and Technology से शिकायत मिली थी कि यूनिवर्सिटी कैंपस में आपत्तिजनक कार्ड वितरित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार ने गन्ना किसानों को दी बड़ी सौगात, पेराई सत्र 2025–26 में गन्ने का भाव 30 रुपये बढ़ा

कार्ड पर अंग्रेजी में “Fast Delivery, Enjoy a Drink at the Comfort and Safety of Your Home, We are Just a Call Away” जैसे वाक्य लिखे थे। विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 'स्टॉप डायरिया' व 'वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक' अभियान का शुभारंभ

जांच के बाद गिरफ्तारी

शिकायत पर एसएसपी ने थानाध्यक्ष पंतनगर को जांच के निर्देश दिए और पुलिस टीम गठित की गई। जांच में सामने आया कि समाचार पत्रों में कार्ड डालने वाला युवक देवाशीष विश्वास पुत्र रविंद्र विश्वास, निवासी टैगोर नगर, शक्तिफार्म (सितारगंज) है।

शनिवार को सूचना मिली कि आरोपी पंतनगर क्षेत्र में मौजूद है। इस पर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत की अगुवाई में पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टीपीनगर पुलिस की नाक के नीचे ट्रांसपोर्ट नगर बना ‘अवैध शराब और जुए का अड्डा’! ढाबों की आड़ में चल रहा धंधा, पुलिस मौन

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास इस तरह की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page