Uttarakhand: चारधाम यात्रा 2026 बनाएगी नया रिकॉर्ड…30 लाख पंजीकरण पार, जीएमवीएन में 9 करोड़ से ज्यादा की बुकिंग

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नया इतिहास रचने की ओर बढ़ रही है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दावा किया है कि इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

मंत्री ने बताया कि यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के विश्राम गृहों में अब तक करीब 9 करोड़ रुपये की बुकिंग हो चुकी है, जो लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  1 मई से एटीएम से पैसे निकालना होगा महंगा, RBI ने बढ़ाई इंटरचेंज फीस

उन्होंने जानकारी दी कि 16 फरवरी 2026 से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने के बाद अब तक करीब 9.9 लाख बुकिंग दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं, चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलाकर 30 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: खरगे ने हल्द्वानी से भरी चुनावी हुंकार...नीट पेपर लीक, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर केंद्र सरकार को घेरा, बोले- ‘मोदी जी, तुमसे और तुम्हारे शाह से नहीं डरते’

पर्यटन मंत्री ने बताया कि श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल और मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं, जबकि ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर में ऑफलाइन पंजीकरण की भी सुविधा उपलब्ध है।

यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए इस बार सख्ती भी बढ़ाई गई है। सभी चेकपोस्ट पर क्यूआर कोड स्कैन किया जाएगा और बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप: सुनामी का खतरा, तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को हेल्थ स्क्रीनिंग सेंटर पर अनिवार्य जांच कराने की सलाह दी गई है।

अंत में मंत्री ने सभी यात्रियों से अपील की कि वे चारधामों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने में सहयोग करें, क्योंकि इन धामों की गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page