Haldwani: बनभूलपुरा में नशे पर वार…20 इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवक को नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में 7 मई 2026 को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने इंद्रानगर फाटक क्षेत्र से अभियुक्त साहिल उर्फ जुनैद (24 वर्ष) निवासी मलिक का बगीचा, थाना बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 750 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 20 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनमें 10 Buprenorphine इंजेक्शन और 10 Avil Pheniramine Maleate इंजेक्शन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 18 अक्टूबर 2025

इस मामले में कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 80/26 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में चोरी और संबंधित धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 23 खेल अकादमियों की होगी स्थापना, 1300 करोड़ के खेल ढांचे का होगा रख-रखाव

पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम में शामिल—
उप निरीक्षक जगवीर सिंह, कांस्टेबल दिलशाद अहमद और कांस्टेबल सुनील कुमार।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page