उत्तराखंड STF का बड़ा खुलासा, नकली दवाओं के गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत छह गिरफ्तार

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवाओं के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में गिरोह के सरगना सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सीबीआई का बड़ा एक्शन...बीआरओ भ्रष्टाचार मामले में पांच जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले

एसटीएफ ने बताया कि गिरोह का सरगना प्रिंटिंग प्रेस मालिक विजय कुमार पांडेय है, जिसे हिमाचल प्रदेश के बद्दी से दबोचा गया। विजय कुमार नकली दवाओं की पैकेजिंग के लिए सामग्री तैयार करता था, जिसमें एल्यूमीनियम फॉयल पर रैपर और क्यूआर कोड शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रधानमंत्री मोदी ने की आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1,200 करोड़ की घोषणा, मृतकों के परिजनों को दो लाख

इससे पहले गिरोह के पांच अन्य सदस्य – संतोष कुमार, नवीन बंसल, आदित्य काला, देवी दयाल गुप्ता और पंकज शर्मा को भी एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारनाथ में बड़ा हादसा टला, एम्स ऋषिकेश की हेली एंबुलेंस क्रैश, पायलट सुरक्षित

अधिकारियों का कहना है कि ये सभी आरोपी लंबे समय से ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाओं की सप्लाई कर रहे थे। मामले की गहन जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page