Uttarakhand: नैनीताल पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, कुमाऊं के सभी जिलों का करेंगे भ्रमण

खबर शेयर करें

नैनीताल। लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह शनिवार को लोकभवन पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राज्यपाल के आगमन पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल का दौरा हमेशा विशेष अनुभूति देता है। उन्होंने बताया कि नैनीताल लोकभवन प्रवास के दौरान वह कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों का भ्रमण करेंगे और विभिन्न स्थानों पर रात्रि प्रवास भी करेंगे। इस दौरान जिलों में संचालित विकास कार्यों, योजनाओं और स्थानीय चुनौतियों की जानकारी ली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नीती घाटी में तबाही का मंजर…तमक नाले में बहे GRIF कर्मचारी का अब तक नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन जारी

राज्यपाल ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों और वाइब्रेंट विलेज का भी निरीक्षण किया जाएगा तथा स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोकभवन परिसर में ‘गवर्नर गोल्फ’ प्रतियोगिता का आयोजन भी प्रस्तावित है। उन्होंने खुशी जताई कि इस आयोजन में बेटियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जो समाज के लिए सकारात्मक संकेत है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: कैंची धाम में रेस्टोरेंट में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लोकभवन में “एक शाम सैनिकों के नाम” कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है, जिसमें सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: आज श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, भक्ति में डूबी देवडोली पहुंची धाम की ओर

राज्यपाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल पर्यटन और आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। मंदिर माला मिशन के अंतर्गत यहां के मंदिरों और पर्यटन स्थलों का विकास तेजी से किया जा रहा है, जिससे पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि अपने प्रवास के दौरान वह स्वयं सहायता समूहों से भी मुलाकात करेंगे और महिलाओं के कार्यों को प्रोत्साहित करेंगे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page