देहरादून: भाऊवाला में युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम संबंधों को लेकर चल रही थी रंजिश

खबर शेयर करें

देहरादून। राजधानी के भाऊवाला क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को बहाने से डीबीआईटी चौक पर बुलाया गया, जहां हमलावर ने पिस्तौल से गोली मार दी। वारदात के पीछे प्रेम संबंधों को लेकर चली आ रही रंजिश बताई जा रही है।

मृतक की पहचान सेलाकुई निवासी रोहित नेगी के रूप में हुई है, जो क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था। पुलिस के मुताबिक, घटना देर रात करीब ढाई बजे की है। रोहित को अजहर मलिक नामक युवक ने डीबीआईटी चौक पर मिलने के लिए बुलाया था। रोहित अपनी कार से वहां पहुंचा, जहां अजहर पहले से बाइक पर मौजूद था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राज्य में मौसम का बदला मिज़ाज...पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरा, न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट

जैसे ही रोहित कार में ड्राइवर सीट पर बैठा, अजहर ने उसके गले पर पिस्तौल सटाकर गोली चला दी, जिससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: पावर लिफ्टर ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से की खुदकुशी, परिवार में कोहराम

युवती को लेकर चल रही थी रंजिश

पुलिस के अनुसार, यह रंजिश एक युवती को लेकर चल रही थी, जो मुस्लिम समुदाय से है और रोहित के एक दोस्त के साथ रहती थी। अजहर इस संबंध को लेकर आपत्ति जताता था, जिस कारण उसकी रोहित से तनातनी हो गई थी। पुलिस को आशंका है कि उसी रंजिश के चलते यह हत्या की गई।

पुलिस की चार टीमें जांच में जुटीं

एसपी सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और चार टीमें हत्यारोपी की तलाश में जुटाई गई हैं। बताया गया है कि अजहर मलिक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रसव के बाद युवती की मौत...नवजात का भविष्य अधर में, कथित पिता ने अपनाने से किया इंकार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page