कालाढूंगी: अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 80 पाउच बरामद

खबर शेयर करें

कालाढूंगी (नैनीताल)। कोतवाली कालाढूंगी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 80 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज...कर्मचारियों को राहत के बड़े फैसलों की उम्मीद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नया गाँव वन विभाग बैरियर से करीब 400 मीटर कालाढूंगी की ओर सड़क किनारे एक युवक संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया। पूछताछ और तलाशी में युवक के पास से 80 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत अस्पतालों का निरीक्षण, एसीएमओ ने दी सख्ती बरतने की सलाह

गिरफ्तार युवक की पहचान करमजीत सिंह (22 वर्ष) पुत्र गुरनाम सिंह, निवासी ग्राम पलकाचौड़ खेमपुर पानी की टंकी, गुलरभोज थाना गदरपुर (जनपद ऊधमसिंह नगर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR संख्या 121/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का नाम बदलने की तैयारी, बोर्ड का कार्यकाल भी हो सकता है पांच वर्ष

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा, कांस्टेबल किशन नाथ और अमनदीप सिंह शामिल रहे।
प्रभारी निरीक्षक: अरुण कुमार सैनी, कोतवाली कालाढूंगी

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page