उत्तराखंड: गैरसैंण में सत्र से पहले पहुंचे CM धामी, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

खबर शेयर करें

गैरसैंण/भराड़ीसैण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज विधानसभा के मानसून सत्र के लिए भराड़ीसैण पहुंचे। हेलीपैड पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पुलिस ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारी बारिश से गौला नदी और नाले उफान पर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

22 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र
गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र 22 अगस्त तक चलेगा। इस बीच मौसम विभाग ने भी 22 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में सड़क मार्ग से नेताओं और अधिकारियों की लंबी यात्रा मुश्किल भरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  टैक्स चोरी पर बेअसर बढ़ा जीएसटी, दिल्ली-बरेली से गुटका खेपों की धड़ल्ले से एंट्री, राजस्व को करोड़ों का चूना

सचिवालय की तैयारियां पूरी
विधानसभा सचिवालय ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सत्र कराने की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी रविवार से गैरसैंण कूच करने लगे हैं। एक टीम पहले ही रवाना हो चुकी है, जबकि दूसरी टीम रविवार को निकली।

You cannot copy content of this page