हल्द्वानी: नगर आयुक्त ने पिछौड़ा हाइट्स क्षेत्र का किया निरीक्षण, कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर लगाया जुर्माना

खबर शेयर करें

स्वच्छता व्यवस्था में ढिलाई पर सख्त रुख, निगम ने संवेदक को दी चेतावनी

हल्द्वानी। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बुधवार को पिछौड़ा हाइट्स कॉलोनी दमुवाढूंगा क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ठोस अपशिष्ट (Solid Waste) के अनुचित निस्तारण, साफ-सफाई व्यवस्था में कमी और निर्धारित कचरा संग्रहण मानकों के उल्लंघन की शिकायतें सही पाई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नैनीताल समेत कई जिलों में बंटेंगे खनन पट्टे, ई-निविदा प्रक्रिया शुरू

इस पर नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित संस्था/संवेदक पर अर्थदंड (जुर्माना) लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ ब्लॉक के सभी स्कूल 19 से 21 जनवरी तक रहेंगे बंद, DM ने जारी किया आदेश

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे घरेलू कचरे को गीले और सूखे कचरे के रूप में पृथक करें और निगम के निर्धारित वाहनों को ही कचरा सुपुर्द करें।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई...19 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस प्रकार के निरीक्षण निरंतर जारी रहेंगे, ताकि शहर को स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक बनाए रखा जा सके।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page