Haldwani: ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई…19 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को 19 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का नाम बदलने की तैयारी, बोर्ड का कार्यकाल भी हो सकता है पांच वर्ष

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमान पुत्र अतीक, निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 19 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। इनमें 09 Buprenorphine Injection IP 0.3 mg/ml और 10 Pheniramine Maleate Injection (Avil) 10 ml vial शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: डी फैशन बुटीक में छापा...10 लाख की चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में FIR संख्या 58/2026 के तहत धारा 8/22 NDPS Act में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पोकस तकनीक से मरीजों का इलाज होगा और तेज व सटीक, STH में चिकित्सकों को मिला प्रशिक्षण

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बबीता मेहरा, कांस्टेबल महबूब अली, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल सुच्चा सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page