हल्द्वानी : नशा तस्करों में पुलिस का खौफ, टीपीनगर पुलिस की सख्ती की सराहना

खबर शेयर करें

हल्द्वानी : नैनीताल जनपद में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में नशा, अराजकतत्वों और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार असर दिखा रहा है। खासकर हल्द्वानी क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता से नशा तस्करों में खौफ का माहौल है।

टीपीनगर चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की शहरभर में प्रशंसा हो रही है। हाल ही में ट्रांसपोर्ट नगर में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने का संदेश दिया। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी और 5,840 रुपये नकद बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  पुणे में सड़क हादसा देख रुके उपमुख्यमंत्री अजित पवार, घायल युवक को खुद भिजवाया अस्पताल

लोगों का कहना है कि टीपीनगर पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त और कड़ी कार्रवाई कर रही है, जिससे न केवल नशे का अवैध कारोबार कमजोर हो रहा है, बल्कि असामाजिक तत्वों पर भी अंकुश लग रहा है। स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों ने पुलिस टीम की इस सख्ती और मुस्तैदी की खुले दिल से तारीफ की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आपदा पीड़ितों का फूटा गुस्सा, महिलाओं ने सीएम धामी की गाड़ी रोकी

पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशा तस्करों, अवैध शराब कारोबारियों व अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नैनीताल झील से शिप्रा नदी और गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड तक, NGT में गूंजे पर्यावरण के गंभीर सवाल

You cannot copy content of this page